Monday, 9 October 2017

things to do if you are using public wifi



रेलवे स्टेशन से लेकर मॉल और रेस्तरां तक हर जगह फ्री वाई-फाई मिलने लगा है। फ्री में कुछ भी मिले, फायदा उठाने में कौन चूकता है, लेकिन पब्लिक वाई-फाई सेफ ही हो ऐसा जरूरी नहीं। ऑनलाइन आना है तो पब्लिक वाई-फाई यूज करने से बचने की जरूरत नहीं है, लेकिन इसके साथ कुछ काम तो करने ही चाहिए। आगे की स्लाइड्स में देखें...





अपने स्मार्ट फोन को अपडेट रखने से केवल नए फीचर्स ही नहीं जुड़ते, कई सेफ्टी फीचर्स भी ऐड होते हैं। खास कर फोन को हैकर्स से सेफ रखने के लिए अपडेट रखना जरूरी होता है। सिर्फ पब्लिक वाई-फाई के यूज के लिए नहीं, वैसे भी फोन का अपडेट रखना ही चाहिए।

पब्लिक वाई-फाई यूज करने से पहले यह पक्का करलें कि फोन में कोई एंटी वायरस या सिक्यॉरिटी सॉफ्टवेयर इंस्टॉल हो। इससे एक एक्सट्रा सिक्यॉरिटी लेयर जुड़ जाती है।



जो पब्लिक वाई-फाई आप यूज कर रहे हैं अगर उस पर नेट की स्पीड लगातार स्लो आ रही हो तो कुछ तो गड़बड़ है। बेहतर होगा अगर आप इसे यूज न करें। ऐसा लगातार हो तो हो सकता है कोई नेटवर्क में सेंध लगाने की कोशिश कर रहा हो।





ऑनलाइन बैंकिंग या शॉपिंग करना पब्लिक वाई-फाई पर कभी सेफ नहीं होता। स्निफिंग स्कैमर्स कई टूल्स यूज करके आपकी डीटेल्स चुरा सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment

Menu :
Powered by Blogger.